{"_id":"5e071b1e8ebc3e87ed6700e5","slug":"brainstorming-started-at-iit-bhu-to-improve-quality-of-government-and-non-government-institutions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों की गुणवत्ता में होगा सुधार, आईआईटी बीएचयू में मंथन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों की गुणवत्ता में होगा सुधार, आईआईटी बीएचयू में मंथन शुरू
Sat, 28 Dec 2019 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू के टेक्नालजी ग्राउंडं में गुणवत्ता सम्मेलन के उद्घाटन मे सम्मलित लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे, पुलिस विभाग, अस्पताल, उद्योग जगत सहित सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के लिए आईआईटी बीएचयू में 30 दिसंबर तक मंथन होगा। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) के 33वें वार्षिक गुणवत्ता सम्मेलन में विभिन्न संस्थानों से करीब 11 हजार से अधिक प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन, कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. अशोक राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सम्मेलन में स्वच्छता, कृषि, सेवा आदि पर 2000 से अधिक केस स्टडी भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोजन के बारे में निदेशक और संयोजकों ने बताया कि क्यूसीफाई और आईआईटी के सहयोग से होने वाले इस अधिवेशन का उद्देश्य गुणवत्ता सुधार है। उन्होंने बताया कि फोरम की वजह से पहले भीमें मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन और सिगरा थाने में स्वच्छता के साथ ही मूलभूत सुविधाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। समय-समय पर मानीटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगामी दिनों में कैंट रेलवे स्टेशन और रेलवे मंडलीय अस्पताल में फोरम की ओर से अभियान चलाया जाएगा। बताया कि 27 दिसंबर को निदेशक और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में नॉलेज टेस्ट, काइजन, क्विज, पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित है। क्वालिटी इन लाइफ पर विशेष सत्र भी रखा गया है।