{"_id":"63b08fd793925e521d5cb5fb","slug":"brainstorming-continues-on-zone-wise-color-code-auto-operation-varanasi-news-vns6914127177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जोनवार कलर कोड ऑटो संचालन पर अभी मंथन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जोनवार कलर कोड ऑटो संचालन पर अभी मंथन जारी
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था सुधार के लिए जोनवार कलरकोड ऑटो संचालन पर मंथन जारी है। नव वर्ष पर अगले चार-पांच दिनों तक शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने फिलहाल इस योजना को सात जनवरी तक टाल दिया है। ऑटो यूनियन पदाधिकारियों और आटो, ई रिक्शा चालकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस संबंध में चार जनवरी को यातायात पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में बैठक होगी। इसके बाद ही संचालन की तिथि पर मुहर लगेगी।
डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नव वर्ष पर होने वाली भीड़ को देखते हुए इस योजना को सात जनवरी के बाद लागू किया जाएगा। इस संबंध में सभी से सुझाव मांगे जा रहे हैं। चार जनवरी को इस संबंध में बैठक है।
---------
ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन आज ठप रखेंगे
वाराणसी। नव वर्ष से जोनवार कलर के हिसाब से ऑटो संचालन के फैसले से ऑटो यूनियन पदाधिकारियों और ई-रिक्शा चालकों में रोष है। यूनियन ने विरोध के तौर पर रविवार को ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन ठप रखने का एलान किया है। यूनियन के अजय चौबे, घनश्याम यादव, ईश्वर सिंह, भगवान सिंह आदि ने बताया कि इससे ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों का शोषण होगा। निर्णय लिया गया है कि सभी ऑटो और ई-रिक्शा नए वर्ष के पहले दिन नहीं चलेंगे। ब्यूरो