फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boyfriend goes to meet girlfriend in Ballia dies during treatment

बलिया: प्रेमिका के बुलावे पर मिलन की चाह में आए, नसीब हुई मौत

Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend goes to meet girlfriend in Ballia dies during treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रेमिका के बुलावे पर मिलन की चाह में आए और परिजनों के हत्थे चढ़ने पर हुई धुनाई में घायल आशिक की सोमवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर से गांव में तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर गांव में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव निवासी अमित कुमार का गांव की ही एक लड़की से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो दोनों लोगों का मिलना जुलना आम बात थी। हालांकि इस को लेकर परिवार वालों में काफी तनाव था। 27 सितंबर की रात प्रेमिका ने फोन करके अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर जैसे ही बुलाया। उसी दौरान परिवार वालों ने कथित प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे मौत की खबर परिवार वालों को मिली गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed