प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर पंचायत में कर दिया पेश, फिर सुनाया ये फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को पकड़ कर पंचायत में पेश किया। इसके बाद पंचायत ने जो फरमान सुनाया, उसे प्रेमी और प्रेमिका दोनों को मानना पड़ा।
हुआ यूं कि गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का बगल के गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने रात में प्रेमी को गांव में मिलने के लिए बुलाया था। रात करीब 10 बजे प्रेमी सिवान में पहुंचा। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई।
फिर क्या था, ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों में प्रेमी की धुनाई की। इसके बाद युवती के साथ ही परिवार के लोग प्रेमी को घर पर लाए और इसकी जानकारी युवक के घरवालों को दिए।
साथ ही यूसुफपुर के प्रधान अवध नारायण राजभर को भी मामले की जानकारी दी। पंचायत ने प्रेमी युगल को शादी के बंधन में बांधने का फैसला सुनाया। इस पर दोनों परिवार के लोग राजी हो गए। गुरुवार की सुबह पंचायत भवन पर लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भर कर उसे अपना बना लिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।