{"_id":"5f03515fb8b8c16488231683","slug":"boy-shot-and-killed-his-partner-in-chandauli-dispute-og-game-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 12 साल के बालक ने साथी की गोली मारकर हत्या की, खेल के दौरान हुआ था विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 12 साल के बालक ने साथी की गोली मारकर हत्या की, खेल के दौरान हुआ था विवाद
Mon, 06 Jul 2020 09:59 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र बलिया खुर्द ग्राम पंचायत स्थित गढ़वा बस्ती में सोमवार की शाम 12 वर्षीय बालक ने खेल के दौरान विवाद में मित्र रवि कुमार उर्फ राजू (13) की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ चकिया, फ़ोर्स पहुंच गई। हालांकि तब तक आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हो गए।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के बलिया खुर्द ग्राम पंचायत अंतर्गत गढ़वा बस्ती के चंद्रभान के घर में बस्ती के कई बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान शाम लगभग साढ़े सात बजे बच्चों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दो बच्चों के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद 12 वर्षीय बालक वहां से चला गया और कहीं से तमंचा लेकर आने के बाद उसने राजू पुत्र पांचूराम पर गोली चला दी।
सीने में गोली लगने से राजू की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना के बाद सीओ चकिया जगत राम कनौजिया फोर्स के साथ पहुंच गए। राजू क्षेत्र के सुखराम सिंह विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। परिवार वालों में उसका शव देने से इनकार कर दिया। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
बाद में पुलिस समझा-बुझाकर शव चकिया कोतवाली ले आई। सीओ जगत राम कन्नौजिया ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।