फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boy dead in river

Varanasi News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, एनडीआरएफ की देरी पर आक्रोश

Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
boy dead in river
रोहनिया भास्कर तालाब केशरीपुर में डूबे नजरुल मोहम्मद, मौके पर लगी भीड़। संवाद
रोहनिया। थाना क्षेत्र के केशरीपुर के भास्कर तालाब में शुक्रवार शाम एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। धमरिया लोहता निवासी नजरुल मोहम्मद (16) दोस्तों के साथ खच्चर चराने आया था। बारिश के बाद वह तालाब में नहाने लगा और गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को सूचित किया। एनडीआरएफ के काफी देर तक नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। देरी के कारण पुलिस ने गोताखोर अशोक तिवारी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों और साथ आए लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। उन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने लोगों को डांट-डपटकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नजरुल अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटनास्थल पर उसके पिता मोहम्मद रईस, मां मेहरुनिशा, बड़ी बहन सानिया और छोटा भाई लकी का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article