{"_id":"5a9acf3f4f1c1b5e6e8b8545","slug":"boy-burn-self-after-his-mother-angry-for-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने पर मां ने डांटा तो किशोर ने लगा ली आग, घर में कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलने पर मां ने डांटा तो किशोर ने लगा ली आग, घर में कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
घटना से परिवार में होली की खुशियों की जगह मातम छा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन जुआ खेलने पर किशोर को मां ने डांटा तो क्षुब्ध होकर उसने खुद को आग लगा ली। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
भदोही के औराई निवासी धीरेंद्र (16) पुत्र पांचू गौतम शुक्रवार को गांव में जुआ खेलने निकला था। जुए में 300 रुपये हारने के बाद घर लौटा तो मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।
कुछ देर बाद वह जलते हुए बाहर निकला तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शोरगुल के बाद पहुंचे लोगों ने उस पर कंबल आदि डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक वह 80 फीसदी तक जल चुका था।
विज्ञापन
आनन-फानन में घर वाले उसे लेकर औराई सीएचसी गए, जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। बनारस ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। धीरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। घटना से परिवार में होली की खुशियों की जगह मातम छा गया है।