{"_id":"60806af48ebc3e8d5621d8d1","slug":"both-the-machines-of-gas-crematorium-shut-down-due-to-heating-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : हीटिंग के चलते गैस शवदाह गृह की दोनों मशीन खराब होने के बाद बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : हीटिंग के चलते गैस शवदाह गृह की दोनों मशीन खराब होने के बाद बंद
Wed, 21 Apr 2021 11:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में हीटिंग के चलते हरिश्चंद्र घाट स्थित गैस शवदाह गृह की दो मशीनें खराब हो गई हैं। इसके चलते कोरोना के शवों को अब लकड़ियों पर जलाना पड़ रहा है। नगर निगम ने लकड़ियों पर शव जलाने की व्यवस्था कराई है। शाम तक कुल 8 कोरोना के शव मशीन से जलाए गए थे। इसके बाद से मशीन खराब होकर बंद गई।
विज्ञापन
शवदाह गृह के प्रभारी अधिशासी अभियंता अजयराम ने बताया कि एक मशीन में लगा ब्लोअर का पंखा पिघल गया है। पूरी चिमनी खोलनी पड़ेगी। इसे ठीक करने में कम से कम 3 दिन का समय लगेगा। इसके अलावा दूसरी मशीन का गेट हीटिंग के चलते ब्लॉक हो गया है। इसे ठंडा कर चालू करने में सुबह हो जाएगी। फिलहाल हरिश्चंद्र घाट पर ही लकड़ियों से कोरोना का शव को जलाने का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
इसके लिए पहले से ही रेट निर्धारित किया गया था। 7000 रुपये में कोरोना के शव 5000 रुपये में सामान्य शव जलाने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा कोरोना के शवों को जलाने के लिए नगर निगम ने सामनेघाट स्थित विश्वसुन्दरीपुल के पास वैकल्पिक व्यवस्था की है । इसके लिए नगर निगम द्वारा बैरिकैंडिंग, साफसफाई कराकर एक काउन्टर शुरू किया गया है। जहां कोरोना के शवों की अंत्येष्टि की जा रही है । इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए चला नगर निगम ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
Trending Videos
अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए मिलेगा वाहन, करें फोन
वाराणसी नगर निगम ने कोरोना से जान गंवाने वालों को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार, मृतक के परिजन कंट्रोल कमांड सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001805567 या दूरभाष नंबर 0542-2221942 पर फोन कर वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ शवों को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए प्रदान की जा रही है।
वाराणसी नगर निगम ने कोरोना से जान गंवाने वालों को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार, मृतक के परिजन कंट्रोल कमांड सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001805567 या दूरभाष नंबर 0542-2221942 पर फोन कर वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ शवों को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए प्रदान की जा रही है।