फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Book 'Kashi Mein Nirvasit Krantikari' Launched

Varanasi News: काशी में निर्वासित क्रांतिकारी पुस्तक का किया गया विमोचन

Mon, 13 Jul 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Book 'Kashi Mein Nirvasit Krantikari' Launched
पराड़कर स्मृति भवन में निर्वासित क्रांतिकारी पुस्तक का लोकार्पण करते विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी व
पं. नारायण मूर्ति के जीवन पर आधारित पुस्तक निर्वासित क्रांतिकारी : पंडित नारायण मूर्ति के संघर्ष, स्वाभिमान और अधूरे सम्मान की गाथा का विमोचन रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में हुआ। लेखक डॉ. रवि शर्मा की इस पुस्तक के विमोचन समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश की आजादी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की देन है। पं. नारायण मूर्ति जैसे सेनानियों का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक है। अध्यक्षता प्रो. माधव जनार्दन रटाटे ने की। लेखक डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि पुस्तक के लेखन के लिए वर्षों तक शोध, दुर्लभ दस्तावेजों और पारिवारिक साक्ष्यों का अध्ययन किया गया। विशिष्ट अतिथि नरसिंह दास सहित अन्य वक्ताओं ने भी पं. नारायण मूर्ति के राष्ट्रसेवा, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन नलिन नयन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रकाश कुमार, संतोष सोलापुरकर, सुनील तिवारी, कनकलता मिश्रा, निशा, बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed