संदिग्ध बम प्रकरण: साक्ष्य जुटाने में लगी रही पुलिस, जांच के लिए रामपुर कायस्थान पहुंची टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम में संदिग्ध बम और नक्सलियों के पत्र मिलने के मामले की जांच क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भूषण वर्मा को सौंपी गई है। सोमवार को सीओ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
ग्राम प्रधानों संग व्यापारियों से बात की। हालांकि अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम गांव में रविवार की सुबह दो देसी बम होने और नक्सलियों का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी।
दोपहर बाद डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची। जांच में कुछ खास नहीं निकला लेकिन धमकी भरे पत्र में व्यापारी और प्रधानों से पैसे की डिमांड की गई थी। करीब 10 घंटे की भागदौड़ के बाद कुछ न मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा को जांच सौंपी है। सोमवार को सीओ फोरेंसिक टीम के साथ रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम गांव पहुंचे। धमकी भरे पत्र संग अन्य साक्ष्य संकलित किए। वहीं दूसरी ओर रविवार को डाग स्क्वॉयड टीम के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। धमकी भरे पत्र की भी विशेष जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी संलिप्तता होगी उन पर कार्रवाई होगी।