फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bomb Case in Bhadohi police gathering evidence team reached Rampur Kayasthan for investigation

संदिग्ध बम प्रकरण: साक्ष्य जुटाने में लगी रही पुलिस, जांच के लिए रामपुर कायस्थान पहुंची टीम

Tue, 13 Oct 2020 01:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bomb Case in Bhadohi police gathering evidence team reached Rampur Kayasthan for investigation

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम में संदिग्ध बम और नक्सलियों के पत्र मिलने के मामले की जांच क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भूषण वर्मा को सौंपी गई है। सोमवार को सीओ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


ग्राम प्रधानों संग व्यापारियों से बात की। हालांकि अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम गांव में रविवार की सुबह दो देसी बम होने और नक्सलियों का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी। 

विज्ञापन

Bomb Case in Bhadohi police gathering evidence team reached Rampur Kayasthan for investigation

दोपहर बाद डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची। जांच में कुछ खास नहीं निकला लेकिन धमकी भरे पत्र में व्यापारी और प्रधानों से पैसे की डिमांड की गई थी। करीब 10 घंटे की भागदौड़ के बाद कुछ न मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।  

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा को जांच सौंपी है। सोमवार को सीओ फोरेंसिक टीम के साथ रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम गांव पहुंचे। धमकी भरे पत्र संग अन्य साक्ष्य संकलित किए। वहीं दूसरी ओर रविवार को डाग स्क्वॉयड टीम के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। 

 सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। धमकी भरे पत्र की भी विशेष जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी संलिप्तता होगी उन पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed