{"_id":"5be2d2cdbdec22698b7fd769","slug":"bolero-hit-tree-and-turn-over-on-road-at-sonebhadra-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पेड़ से टकराकर बोलेरो पलटी, चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पेड़ से टकराकर बोलेरो पलटी, चालक सहित दो की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 07 Nov 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात एक बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। ओबरा सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि हाथीनाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। बोलेरी किन परिस्थितियों में पलटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
बोलेरो सवार रितेश (18) निवासी प्रीतनगर थाना चोपन और दिलीप कुमार (30) वर्ष पुत्र स्व बिहारीलाल निवासी और कोठा टोला थाना ओबरा रात में चोपन से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। हथवानी मोड़ के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर ने सड़क किनारे बोलेरो को पलटा देख सौ नंबर और हाथीनाला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो में फंसे शवों को बाहर निकाल कर पंचनामा करने के पश्चात पीएम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।