फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero collided with truck after driver got a nap ten family members injured in varanasi

वाराणसी: चालक को झपकी आते ही ट्रक से भिड़ी बोलेरो, तीन मासूम समेत परिवार के दस लोग घायल

Sun, 11 Jul 2021 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Jul 2021 12:46 PM IST
सार

भदोही जिले का एक परिवार बिहार स्थित हरसू बरम जा रहे थे। चालक को झपकी आने से बोलेरो ट्रक से टकरा गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bolero collided with truck after driver got a nap ten family members injured in varanasi
क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह सात बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे दस लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में भदोही जिले के औराई का पूरा परिवार सवार था। वह बिहार के हरसू बरम मंदिर के लिए जा रहे थे। जब चालक को झपकी आ गई तो पहले से खड़े ट्रक में कार टकरा गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के सीताराम पाल अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए बोलेरो से बिहार स्थित हरसू बरम जा रहे थे। चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक के पिछले हिस्से में भिड़ गई। जिसमें बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


बोलेरो में सवार सीताराम पाल, वकील, नरेंद्र, सुशीला, केवला, मीरा, संतराज व तीन मासूम बच्चे आंशी, अनन्या व प्रिया सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बोलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु  एंबुलेंस से वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed