फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Body of mother daughter found on railway track in Jaunpur Varanasi Zafarabad railway block

यूपी: जहां हुई थी बेटे की मौत, वहीं मां-बेटी का भी खून से लथपथ मिला शव

Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Body of mother daughter found on railway track in Jaunpur Varanasi Zafarabad railway block
घर पर पसरा मातमी सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

सड़क हादसे में 10 वर्ष पूर्व पति की मौत हुई, फिर आज से करीब पांच वर्ष पूर्व रेलवे ट्रैक पर बेटे का शव मिला। इसके बाद मंगलवार सुबह जहां बेटे की मौत हुई थी, उसी जगह मां और बेटी का खून से लथपथ शव मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद का है। जहां वाराणसी-जफराबाद रेलखंड पर जलालपुर स्थित लहंगपुर गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मां और बेटी का शव मिला। 

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर खून बिखरा था। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही पुलिस फोर्स पहुंची और घटनास्थल पर छानबीन में जुट गई। ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत हो गई। उनका शव घंटों झाड़ियों में पड़ा रहा। पुलिस की मानें तो घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पति, बेटा, मां और बेटी की मौत के बाद एक परिवार उजड़ गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात दोनों घर में ही थीं

लहंगपुर गांव निवासी मंजू देवी (35) पत्नी स्व. राममिलन अपनी बेटी गरिमा यादव (15) के साथ रहती थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात दोनों घर में ही देखी गई थी। मंगलवार की सुबह गांव के लोग रेलवे ट्रैक के किनारे गए तो वहां खून बिखरा था। थोड़ी दूर पर झाड़ियों में पहले मां और फिर थोड़ी दूर पर बेटी का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। गरिमा गांव के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। 
10 वर्षों में उजड़ गया एक परिवार

ग्रामीणों के मुताबिक मंजू के पति स्व. राममिलन यादव की दस वर्ष पूर्व स्कूटर से कहीं जाते समय चोलापुर के पास सड़ृक हादसे में मौत हो गई थी। बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व मंजू के 12 वर्षीय बेटे का शव भी रेलवे ट्रैक किनारे मिला था।

उस समय वह घर से भैंस चराने के लिए निकला था। जहां बेटे की मौत हुई, उसी स्थान पर मंगलवार सुबह मां-बेटी का खून से लथपथ शव मिलने से लोग सकते में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ना जाने कैसी अनहोनी हुई कि 10 वर्षों में ही एक परिवार उजड़ गया। जलालपुर एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में हर बिंदुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed