{"_id":"5f873b118ebc3e9bd85a020d","slug":"body-of-ayodhya-s-kidnapped-youth-found-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से अपहृत युवक का शव वाराणसी में गोमती नदी में मिला, अपहरण के 2 घंटे बाद ही कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से अपहृत युवक का शव वाराणसी में गोमती नदी में मिला, अपहरण के 2 घंटे बाद ही कर दी थी हत्या
Thu, 15 Oct 2020 01:05 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के हैदरगंज क्षेत्र से अपहृत आशीष वर्मा का शव बुधवार की रात वाराणसी के कैथी में गोमती नदी में बहता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर अयोध्या जिले की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी करने वाला आशीष वर्मा (19) अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत कटौना गांव का रहने वाला था। बीते नौ अक्तूबर की सुबह आशीष अपने दो दोस्तों के साथ दौड़ने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे मारपीट कर अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
प्रकरण में सात आरोपियों को अयोध्या जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि आशीष के अपहरण के दो घंटे बाद ही उसकी हत्या कर शव सुल्तानपुर में गोमती नदी में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
वाराणसी के एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि गोमती नदी में बरामद हुआ शव अयोध्या के युवक आशीष का है। अयोध्या जिले की पुलिस को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।