{"_id":"5fdfa83b8ebc3e3b6e55c275","slug":"body-building-varanasi-news-vns564577138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारिक बने मिस्टर बनारस, विकास को मिला मसलमैन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारिक बने मिस्टर बनारस, विकास को मिला मसलमैन का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोहता निवासी तारिक अहमद ने पूर्वांचल के सैकड़ों बॉडी बिल्डरों को पछाड़कर मिस्टर बनारस-2 का खिताब अपने नाम किया। जबकि विकास यादव मसलमैन बने। वहीं, फिटनेस फिजिक में आशुतोष यादव विजयी हुए। काशी डिस्ट्रिक बॉडी बिल्ंिडग संघ की ओर से रविवार को बड़ालालपुर में मिस्टर बनारस-2 बॉडी बिल्ंिडग प्रतियोगिता हुई। इसमें पूर्वांचल से सैकड़ों बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता शून्य से 50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75 और 75 प्लस सात भार वर्गों के प्रतिभागियों के बीच हुई। प्रतियोगिता में 135 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। जहां पूर्वांचल के कई जिलों के अलावा लखनऊ, मेरठ सहित हरियाणा से भी बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में सभी भार वर्गों में प्रथम आने वालों विजेताओं में फाइनल प्रदर्शन हुआ। इसमें 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग के बीच तारिक अहमद विजेता चुने गए। जबकि 50 से 55 भार वर्ग बीच विकास यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त कर मसलमैन का खिताब जीता। इस दौरान फसरूद्दीन खान सहित अवधेश यादव, निसार अहमद, आनंद यादव, फिरदौसी, मयंक निर्णायक मंडल में शामिल थे।
मिस्टर बनारस के विजेता को मार्च में होने वाली मिस्टर पूर्वांचल, शेरे बनारस, मिस्टर यूपी क्लासिक और मिस्टर नार्थ इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। -अहमद फैसल महतो, अध्यक्ष, काशी डिस्ट्रिक बॉडी बिल्ंिडग संघ