फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga water level boats will be seized after ganga aarti in varanasi

Ganga Water Level: गंगा आरती के बाद नौकायन पर सीज होंगी नावें, लगेगा जुर्माना..और क्या नए निर्देश आए

Sun, 24 Jul 2022 03:39 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

कमिश्नरेट पुलिस ने गंगा आरती के बाद नौकायन पर पाबंदी लगा रखी है। इसके इसके बाद भी कई लोग इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। अब सख्ती बरतते हुए नया आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
ganga water level boats will be seized after ganga aarti in varanasi
गंगा में नौकायन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गंगा आरती के बाद नाव संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ नाविक नौकायन कर रहे हैं। ऐसी शिकायत मिलने पर अब नावें सीज होंगी और नाविक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शनिवार को राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित जल पुलिस थाने पर एडीसीपी काशी राजेश पांडेय ने सभी सेक्टर प्रभारियों संग बैठक में उक्त हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि घाटों पर भीड़ बढ़ने पर किस तरह व्यवस्था बनानी है, इसकी तैयारी पहले से करें।
विज्ञापन


सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय
बैठक में शामिल मल्लाह और नाविकों को एडीसीपी काशी ने समझाया कि गंगा में तेजी से पानी बढ़ रहा है, ऐसे में लाइफ जैकेट सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरण नाव में रखें। क्षमता से अधिक यात्रियों को नाव पर न बैठाएं। आरती के बाद नौकायन नहीं हो। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी सूचना संबंधित थाने और चौकी पर दें। नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा करने वाले किसी भी व्यक्ति को नाव पर सवार न करें। सुरक्षा उपकरणों को साथ में लेकर सतर्कता के साथ नौका संचालन करें। बैठक में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह, जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव सहित कई थाना प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 62.16 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देर रात गंगा का जलस्तर 62.16 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) से लगभग आठ मीटर और खतरे के निशान(71.26मीटर) से नौ मीटर नीचे है। आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी बढ़ाव की आशंका है। वहीं दूसरी तरफ ओवरलोडिंग नावों का संचालन बदस्तूर जारी है।

शनिवार को गंगा घाट की सीढियाें को डुबोते हुए मढ़ियों को छूने लगा और आरती स्थल के नीचे लहरें हिलोरे मार रही थीं। घाट के निचले हिस्सों में बनी हुई मढ़ियां और छोटे मंदिर पूरी तरह से डूब चुके हैं और पंडे और घाट पुरोहितों ने चौकियां व छतरियां समेट ली हैं।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बीते शुकवार रात आठ से शनिवार रात आठ बजे तक जलस्तर में 48 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शनिवार को सुबह आठ बजे तक 61.98 मीटर पर पहुंच चुका था। दिन में 12 बजे तक यह 62 मीटर को पार कर 62.04 मीटर और तीन बजे 62.07 मीटर पर पहुंचा।

शाम चार बजे से एक बार फिर बढ़ाव की रफ्तार बढ़ी और प्रतिघंटे दो सेंटीमीटर की गति से जलस्तर बढ़ने लगा। रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 62.16 मीटर पर पहुंच गया था। आयोग की बुलेटिन के अनुसार अनुसार कौशांबी की तरफ गंगा में घटाव है जबकि फाफामऊ में यह 77.88 मीटर पर स्थिर है।

फाफामऊ से जलराशि का प्रवाह प्रयागराज की ओर बना हुआ है जिसके कारण प्रयाग में गंगा 74.97 मीटर पर पहुंचते हुए बढ़ाव ही दर्शा रही है। बनारस सहित गाजीपुर व बलिया के आगे बहाव में बढ़ोत्तरी बनी हुई है। नाविकों का कहना है कि गंगा में अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो बहुत जल्द ही गंगा आरती स्थल में भी बदलाव हो जाएगा। इसके अलावा शवदाह स्थल भी परिवर्तित करना पडे़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed