फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boats start operating in Ganga in Varanasi, crowd of tourists at ghaat

वाराणसी: गंगा में नौका संचालन शुरू, खिले नाविकों के चेहरे, घाटों पर लौटी रौनक

Tue, 15 Jun 2021 10:17 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 15 Jun 2021 10:17 AM IST
सार

जिला प्रशासन की ओर से सुबह सात से शाम सात बजे तक ही नौका संचालन की मोहलत दी गई है। वही नाविक नौका संचालन कर सकेंगे जिन्हें कोरोना का टीका लग चुका है।

विज्ञापन
Boats start operating in Ganga in Varanasi, crowd of tourists at ghaat
गंगा में नावों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा में नौका संचालन शुरू होने से नाविक समाज के चेहरे खिल उठे हैं। गंगा में नौका संचालन शुरू होने से घाटों की रौनक बढ़ गई है। वहीं नौका संचालकों को सुबह सात से शाम सात बजे तक ही नौका संचालन की मोहलत प्रदान की गई है। सोमवार को शुरु हुए संचालन से घाटों की ओर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। बादलों की आवजाही की वजह से आस्थावानों का गंगा की लहरों पर सवारी का क्रम अनवरत बना है।

विज्ञापन

 
जिला प्रशासन से छूट मिलने के बाद नौका संचालन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक जारी है। बता दें कि वही नाविक नौका संचालन कर सकेंगे जिन्हें कोरोना का टीका लग चुका है। इधर, पर्यटकों की संख्या देखकर नौका संचालकों में भी उत्साह नजर आया। हालांकि कई लोग बिना मास्क के दिखे। 

विज्ञापन

पंडा व पुरोहित समाज में भी उत्साह 

कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलने के बाद पंडा व पुरोहित समाज में भी उत्साह है। पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से घाटों की रौनक अब लौटने लगी है। आस्थावानों के आगमन के साथ ही अनुष्ठान,फोटोग्राफी, चाय व अन्य दुकानें भी खुलने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed