{"_id":"666449fce46c6c43430ac271","slug":"boat-operation-in-ganga-banned-12-times-in-30-days-in-varanasi-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 30 दिन में 12 बार गंगा में नौका संचालन पर लगाई गई पाबंदी, जानें- क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 30 दिन में 12 बार गंगा में नौका संचालन पर लगाई गई पाबंदी, जानें- क्या है वजह
Sat, 08 Jun 2024 05:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:39 PM IST
सार
वाराणसी में 30 दिन में 12 बार गंगा में नौका संचालन पर पाबंदी लगाई गई। इसे लेकर नाविकों ने नाराजगी जताते हुए नौका संचालन का समय बढ़ाने की मांग की है। सुरक्षा कारणों से रात नौ बजे के बाद नौकायन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
Assi Ghat Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा कारणों से पिछले 30 दिन में 12 बार नौका संचालन पर पाबंदी लगाई गई। इससे नाविकों ने नाराजगी जताई है। प्रशासन नौ बजे रात तक गंगा में नौका संचालन रोक देता है। इस समय पड़ रही गर्मी के कारण लोग देर शाम ही नौका संचालन के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
पांडेय घाट निवासी राकेश साहनी ने बताया कि गर्मी में पर्यटक दिन में आते नहीं और रात में नौका संचालन पर पांबदी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौका संचालन शाम को साढ़े चार घंटे और सुबह एक घंटे ही हो पा रहा है। सुबह छह बजे ही तेज धूप की वजह से गंगा में नौका संचालन मुश्किल हो जाता है। पाबंदी के नाम पर नाविकों का उत्पीड़न हो हो रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से लगाई जाती है पाबंदी
जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। गंगा में तेज लहरें उठने पर ही पाबंदी लगाई जाती है। बृहस्पतिवार को सिर्फ 15 मिनट की पाबंदी लगाई गई थी। पर्यटकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। तेज आंधी आने पर सख्त निगरानी कराई जाती है।
नौका संचालन का समय बढ़ाने की मांग
मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि नाविक समाज गंगा में दुर्घटना के समय सबसे पहले पहुंचता है। नाविक समाज की भलाई के लिए नौका संचालन का समय बढ़ाया जाना चाहिए।
नौका संचालन का समय बढ़ाने की मांग
मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि नाविक समाज गंगा में दुर्घटना के समय सबसे पहले पहुंचता है। नाविक समाज की भलाई के लिए नौका संचालन का समय बढ़ाया जाना चाहिए।