फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boat Fare fixed in Ganga at Varanasi Know Fare List

Varanasi News: गंगा में नावों का किराया तय, अस्सी से नमो घाट आने-जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Tue, 14 Jan 2025 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Jan 2025 01:31 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा में चलने वाली नावों का किरायातय कर दिया गया है। अस्सी घाट से नमो घाट तक का किराया एक व्यक्ति का 345 रुपये तय हुआ है। वहीं काशी इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में हेल्प डेस्क बनाई गई है।

विज्ञापन
boat Fare fixed in Ganga at Varanasi Know Fare List
वाराणसी का घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में चलने वाली नावों का किराया सोमवार को तय कर दिया गया। अस्सी घाट से नमो घाट तक आने-जाने के लिए एक व्यक्ति को 345 रुपये देने होंगे। यह जानकारी नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दी है। नगर आयुक्त सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर इन दरों की सूची चस्पा की जा रही है। काशी इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसे महाकुंभ का कंट्रोल रूम भी कहा जाएगा। टोल फ्री नंबर 1533 है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारी रहेंगे। जो श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर की सूची चस्पा की जा रही है। इसके जरिये नजदीकी रैन बसेरे और बेड की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। क्यूआरटी का गठन किया गया है, जो सातों दिन 24 घंटे दशाश्वमेध जोन में कैंप करेगी। आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करेगी। 

विज्ञापन

निगम के 13 स्थायी और 8 अस्थायी शेल्टर होम चल रहे हैं। इनके अलावा 20 अतिरिक्त रैन बसेरों का इंतजाम किया गया है। महाकुंभ में 50 रैन बसेरे संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया, शहर के प्रमुख कुंडों की सफाई होगी। इनमें लक्ष्मीकुंड, पितरकुंडा, दुर्गाकुंड, पिशाचमोचन, शंकुलधारा, ईश्वरगंती, पुष्कर तालाब, कंपनी बाग, सारंग तालाब, कर्मदेश्वर कुंड की नियमित सफाई होगी। 

धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर भी सफाई की व्यवस्था की गई है। कुल 1100 सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 25 मोबाइल टॉयलेट और 40 वॉटर टैंकर की व्यवस्था है। सार्वजनिक शौचालयों और यूरीनल की नियमित सफाई होगी। 

शहर के सभी प्रवेश द्वार पर लगेंगे स्वागत बोर्ड
नगर के सभी प्रवेश वाले रास्तों, प्रमुख चौराहों, मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग के स्वागत बोर्ड लगाए जा रहे हैं। घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जा रहा है। स्नान वाले घाट, सड़कों से अतिक्रमण हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed