{"_id":"663e252f92b9481f1d049784","slug":"boat-collides-with-cruise-ship-ganga-river-in-varanasi-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: गंगा नदी में क्रूज से टकराई नाव, कई लोग थे सवार, नाविक की सूझबूझ से हादसा टला; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: गंगा नदी में क्रूज से टकराई नाव, कई लोग थे सवार, नाविक की सूझबूझ से हादसा टला; देखें वीडियो
Fri, 10 May 2024 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 07:17 PM IST
सार
Varanasi News: वीडियो में दिख रहा है कि पानी की लहरों पर नाव, क्रूज से जाकर टकरा गई। नाविक हाथ लगाकर नाव को क्रूज से दूर कर रहा है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट के सामने शुक्रवार शाम करीब चप्पूवाली नाव विवेकानंद क्रूज की चपेट में आ गया। हालांकि, चप्पू से नाव चला रहे नाविक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए नाव को क्रूज के अंदर जाने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने बताया कि शाम की आरती दिखाने दशाश्वमेध घाट जा रहा क्रूज आगे चल रही चप्पू नाव पर ध्यान नहीं दिया। अपनी ओर आता देख नाव संचालक ने नाव को तेजी से क्रूज की लाइन से अलग किया लेकिन यात्रियों से भरी नाव क्रूज की चपेट में आ गई। नाव पर राजस्थान के पर्यटक सवार थे। जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि क्रूज ओर नाव को अलग-अलग लेन में चलाने को कहा गया है। बताया कि मामले की जानकारी मंगवाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन