फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board Exam: 57 officers and employees will monitor 15 districts

Board Exam: 15 जिलों की निगरानी करेंगे 57 अधिकारी और कर्मचारी

Thu, 08 Feb 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: 57 officers and employees will monitor 15 districts
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से 15 जिलों की निगरानी होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। तीन शिफ्ट में 45 कर्मचारियों और 12 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, वाराणसी जिले कें परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम में 26 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने बताया कि 13 कंप्यूटर से 15 जिलों को जोड़ा गया है। तीन शिफ्ट में 45 कर्मचारी, 12 प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए हैं। उप सचिव साहब सिंह यादव नोडल अफसर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 जिलों में 2084 केंद्र हैं। कंट्रोल रूम से 90 फीसदी केंद्रों को जोड़ दिया गया है। कंट्रोल रूम से ही केंद्रों के स्ट्रांग रूम भी जुड़े हैं, ताकि प्रश्न पत्र, कॉपियों में भी कोई गड़बड़ी न हो सके। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस भी तैनात रहेगी। वहीं, राजकीय क्वींस कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी तैयार हो गया है। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि 14 कंप्यूटर से जिले के 128 केंद्रों को जोड़ा गया है। दो शिफ्ट में 26 कर्मचारी निगरानी करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन


50 कॉलेजों को दी गई परीक्षा सामग्री
बोर्ड परीक्षा के लिए आए परीक्षा सामग्री कॉलेजों को दी जा रही है। पहले दिन डीआईओएस कार्यालय से 50 कॉलेज ही परीक्षा सामग्री ले गए। अभी जिले दो सौ अधिक कॉलेजों को परीक्षा सामग्री दी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि बचे विद्यालय परीक्षा सामग्री समय से ले जाएं, ताकि विद्यार्थियों को समय से प्रवेशपत्र मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed