{"_id":"624597edc27afd4ae271ad37","slug":"blw-employees-protested-against-arbitrariness-in-admission-to-st-johns-school-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सेंट जॉन्स स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया में भेदभाव और मनमानी का आरोप, बरेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सेंट जॉन्स स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया में भेदभाव और मनमानी का आरोप, बरेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 31 Mar 2022 05:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:30 PM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि सेंट जॉन्स स्कूल बरेका की जमीन पर बना है। यह शर्त रखा गई थी कि बरेका कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश में 60 फीसदी छूट मिलेगी। पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभिभावक और बरेका कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बरेका स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया में भेदभाव को लेकर बृहस्पतिवार को अभिभावक व कर्मचारियों ने स्कूल के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी परिषद व अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया में मनमानी हो रही है। एलकेजी कक्षा में न्यूनतम व अधिकतम आयु की सीमा के नाम पर प्रवेश में भेदभाव हो रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि सेंट जॉन्स स्कूल बरेका की जमीन पर बना है। जमीन मामूली दर पर स्कूल बनाने के लिए दिया गया है। यह शर्त भी रखा गई थी कि बरेका कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश में 60 फीसदी छूट मिलेगी। पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर स्कूल प्रशासन अभिभावकों की जायज मांगो को जल्द से जल्द नहीं मानता है तो आंदोलन को और तेज कर दिया जायेगा।
विज्ञापन