फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   blood premier league will start in varanasi on the lines of IPL for increase blood donation in corona crisis

पहल: वाराणसी में शुरू होने जा रहा है ब्लड प्रीमियर लीग, आईपीएल की तर्ज पर होगा आयोजन

Tue, 18 May 2021 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 11:12 PM IST
सार

समिति के सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि हर टीम को ब्लड डोनेशन पर चौका मिलेगा और अगर महिला, कोई पहले से बीमार, दिव्यांग व्यक्ति रक्तदान करते हैं तो उन्हें छक्का दिया जाएगा।

विज्ञापन
blood premier league will start in varanasi on the lines of IPL for increase blood donation in corona crisis
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में ब्लड बैंकों में खून की कमी दूर करने के लिए काशी रक्तदान कुंभ समिति ने विशेष पहल की है। आईपीएल की तर्ज पर बीपीएल यानी ब्लड प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। आयोजन में शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद हर हफ्ते ऑनलाइन बीपीएल में मैन ऑफ द मैच की घोषणा की जाएगी और विजेता को सीएमओ के हस्ताक्षर वाला ई सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। समिति के सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि हर टीम को ब्लड डोनेशन पर चौका मिलेगा और अगर महिला, कोई पहले से बीमार, दिव्यांग व्यक्ति रक्तदान करते हैं तो उन्हें छक्का दिया जाएगा। नियम के मुताबिक, दंपती के डोनेशन करने पर 2 छक्के और दो चौके यानी 20 रन मिलेंगे।
विज्ञापन


हर सप्ताह अभियान में मिलने वाले ब्लड को सरकारी ब्लड बैंक में भेजा जाएगा। जिस टीम की ओर से सबसे ज्यादा डोनेशन होगा उसे विजेता घोषित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने की रजनीश पांडेय, सीके गांगुली, प्रदीप इसरानी, अमित उपाध्याय, डॉ. आशीष गुप्ता, दीपक अस्थाना, शशि श्रीवास्तव, आलोक अग्रवाल, आशीष केसरी व अन्य को भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed