Kargil Vijay Diwas: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस यानी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही दीनदयाल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया गया। इसमें बीएचयू में सबसे अधिक 47, दीनदयाल अस्पताल में 25 और मंडलीय अस्पताल में कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब भी शिविर में सहभागी रहा।
बीएचयू में 39 जीटीसी के जवान, परिसर स्थित 2 यूपी ईएमई कंपनी के एनसीसी कैडेट, ग्रुप मुख्यालय एनसीसी के कर्मचारी के साथ ही बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्र म समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शिविर में बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ डॉ. एसके सिंह, प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दिनेश के साथ ही आशुतोष सिंह, रजनी गुप्ता, अनीश आदि लोग मौजूद रहे। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर में कमांडेंट एके सिंह के नेतृत्व में जवानों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही काशी रक्तदान कुंभ समिति के सदस्यों, रोटरी क्लब, नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शिविर में डॉ. एलपी गुप्ता, रमेश राय, प्रियंका पांडेय, कंचनलता, रवि पांडेय, प्रियंका गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
कराटे खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के 13 लोगों ने रक्तदान किया। खिलाड़ियों में चार ने पहली बार रक्तदान किया। बताया कि रक्तदान करने से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस दौरान डॉ. संजीव सिंह व फार्मासिस्ट ऑफिसर जितेंद्र पटेल आदि ने लोगों को रक्तदान की महत्ता बताई।
इनका रहा सहयोग
-39 जीटीसी
-बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना
-34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर
-मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट
-2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी बीएचयू