{"_id":"60fc6e9ce5fa8b25812010d9","slug":"blood-donation-camp-in-bhu-hospital-by-amar-ujala-foundation-on-kargil-vijay-diwas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस: रक्तदान कर महादानी बनने का है मौका, कल बीएचयू में लगेगा अमर उजाला का रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस: रक्तदान कर महादानी बनने का है मौका, कल बीएचयू में लगेगा अमर उजाला का रक्तदान शिविर
Sun, 25 Jul 2021 01:18 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:18 AM IST
सार
आपके पास मौका है, जब आप भी जांबाज सैनिकों को समर्पित इस दिवस पर एक यूनिट रक्तदान कर किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएचयू में रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
घर, परिवार त्याग कर दिन-रात सरहद की सुरक्षा के लिए सतत सक्रिय रणबांकुरों के शौर्य और पराक्रम को याद करने के लिए देश भर में सोमवार को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। वाराणसी में यह दिन और खास होगा। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएचयू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर बीएचयू के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय पर आयोजित शिविर में पहुंचकर आप भी रक्तदान कर सकते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, रक्तदान करने से सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होता है।
विज्ञापन
प्राय: लोगों में इस तरह की भ्रांतियां रहती हैं कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, इसलिए बहुत से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अस्पतालों में बहुत से ऐसे लोग भर्ती हैं जिनके साथ कोई डोनर न होने के कारण उनकी जान पर बन आती है। ऐसे लोगों की मदद कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं।
विज्ञापन
आपका एक छोटा सा प्रयास जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। अगर आप रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाना चाहते हैं तो अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएचयू में लगने वाले शिविर में रक्तदान करने पहुंचे। बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसका कोई विकल्प नहीं होता है। कोरोना काल में तो इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
Trending Videos
रक्तदान से जुडे़ तथ्य
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति कर सकता है रक्तदान ।
- रक्तदान करने से एक दिन पहले रात में नींद पूरा होना जरूरी है।
- खून देने से पहले हल्का नाश्ता करने के साथ ही अधिक पानी पीना चाहिए।
- बीमार व्यक्ति को रक्तदान करने से बचना चाहिए।
- रक्तदान करने से एक दिन पहले रात में नींद पूरा होना जरूरी है।
- खून देने से पहले हल्का नाश्ता करने के साथ ही अधिक पानी पीना चाहिए।
- बीमार व्यक्ति को रक्तदान करने से बचना चाहिए।