फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   blood bank of Deen Dayal Upadhyaya District Hospital running without license

Varanasi: तीन साल से बिना लाइसेंस चल रहा है जिला अस्पताल का ब्लड बैंक, लटका है नवीनीकरण का काम

Wed, 28 Aug 2024 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का ब्लड बैंक तीन साल से बिना लाइसेंस चल रहा है। सामान्य मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी यहीं से खून मिलता है। आठ सितंबर 2021 को वैद्यता खत्म होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं हो सका। 

विज्ञापन
blood bank of Deen Dayal Upadhyaya District Hospital running without  license
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का ब्लड बैंक तीन साल से बिना लाइसेंस के ही चल रहा है। लाइसेंस की वैधता आठ सितंबर 2021 को खत्म होने के बाद इसका नवीनीकरण नहीं हो सका। कई बार केंद्रीय, राज्य स्तर की टीम ने दौरा भी किया लेकिन नवीनीकरण का काम लटका रहा।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही एमसीएच विंग में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड बैंक खुलवाया गया था। मरीजों के परिजन यहां रक्तदान करके मरीज के लिए ब्लड लेते ही हैं, बाहर भी लगने वाले शिविरों में भी ब्लड बैंक की टीम जाकर रक्तदान शिविर लगाती है। ऐसे में लाइसेंस की वैद्यता न होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट भी है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक संचालन को लेकर जो गाइडलाइन बनी है, उसके अनुसार लाइसेंस नवीनीकरण की कॉपी नोटिस बोर्ड पर चस्पा होनी चाहिए। इसके पीछे डोनर या ब्लड लेने वाले को लाइसेंस की जानकारी होना उद्देश्य है। पहले यहां लाइसेंस लगाया गया था लेकिन अब ब्लड बैंक में नोटिस बोर्ड पर उसे हटा दिया गया है। उधर ड्रग इंस्पेक्टर ने भी ब्लड बैंक लाइसेंस नवीनीकरण से जुड़ी औपचारिकताओं को समय से पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
अस्पताल के ब्लड बैंक के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करवा कर कागजात लखनऊ भिजवाया गया है। जल्द ही लाइसेंस नवीनीकरण हो जाएगा। -डॉ. दिग्विजय सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed