{"_id":"6108236cca87cf0a4a32110b","slug":"blind-students-demanding-opening-of-blind-school-sit-on-dharna-at-ravidas-gate-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अंध विद्यालय को खुलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिबाधित छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अंध विद्यालय को खुलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिबाधित छात्र
Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
सार
संत रविदास गेट पर धरने पर बैठे छात्रों ने इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना की लहर खत्म होने के बाद विद्यालय को पूर्ण तरीके से 12 वीं कक्षा तक संचालित किया जाए।
विज्ञापन
रविदास घाट पर छात्रों का धरना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय को खुलवाने की मांग धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। पिछले कई दिनों से धरना, प्रदर्शन, विरोध मार्च के बाद अब दिव्यांग (दृष्टिबाधित) छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संत रविदास गेट पर धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
संत रविदास गेट पर धरने पर बैठे छात्रों ने इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना की लहर खत्म होने के बाद विद्यालय को पूर्ण तरीके से 12 वीं कक्षा तक संचालित किया जाए। हनुमान प्रसाद अंध विद्यालय के बंद होने से केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ नेपाल के रहने वाले छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विद्यालय बंद होने से छात्रों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। धरने पर बैठें करीब 40-45 की संख्या में छात्रों का कहना हैं कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन