{"_id":"6112cbfb8ebc3e7375759e78","slug":"blast-in-two-transformers-of-bajardiha-due-to-overheating-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ओवरहीटिंग से दो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, तेल का छींटा पड़ने से एक युवक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ओवरहीटिंग से दो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, तेल का छींटा पड़ने से एक युवक झुलसा
Wed, 11 Aug 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:26 AM IST
सार
बजरडीहा के दो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ है। जिससे अंबा, धरार, मुर्गिया टोला, दल्ला, फारुकी नगर, छाई, भरौटी इलाके की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद जलता ट्रांसफॉर्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ओवरहीटिंग के चलते बजरडीहा के दो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। इसके चलते ट्रांसफार्मर के तेल का छींटा पड़ने से महबूब आलम(18) झुलस गया। युवक के अनुसार जिस समय ब्लास्ट हुआ वह थोड़ी दूरी पर खड़ा था। तेल का छींटा पैर और गर्दन पर पड़ा है।
विज्ञापन
इसके चलते अंबा, धरार, मुर्गिया टोला, दल्ला, फारुकी नगर, छाई, भरौटी इलाके की आपूर्ति बाधित है। क्षेत्रीय लोगों ने शंकुलधारा फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद आपूर्ति काटकर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया गया। एसडीओ भेलूपुर के अनुसार ओवरहीटिंग से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन
मौके पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को ठंडा किया है। इन दो ट्रांसफार्मर की आपूर्ति काटकर बाकी इलाकों आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। यहां पर लगे ट्रांसफार्मर काफी पुराने थे। नए ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर वरुणा पार इलाके में ट्रांसफार्मर की खराबी से मकबूल आलम रोड की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन