{"_id":"614ded448ebc3e002a50cf63","slug":"blast-in-azamgarh-cylinder-burst-while-cooking-ten-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ब्लास्ट: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दस लोग घायल, आसपास के कई घर हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में ब्लास्ट: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दस लोग घायल, आसपास के कई घर हुए प्रभावित
Fri, 24 Sep 2021 08:52 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:52 PM IST
सार
आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में हादसा हुआ। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में फटा सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में शुक्रवार शाम छह बजे एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट जाने से दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के कई घर भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सदर भी राहत बचाव कार्य में जुटे थे।
विज्ञापन
शंघईपुर जोगियाने गांव निवासी लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार शाम करीब छह बजे गैस पर खाना बना रही थीं। तभी गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई और सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर फटने से लालमन व शहबाज के घर की छतें गिर गईं।
विज्ञापन
घटना में करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को रानी की सराय सीएचसी पर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मैसर (45), फुजैल (23), नाना (22), सैफ (16), फिरदोशी (10), रुगदी (40), सहबाज (22), सना (10), मुल्ला (17), अंसार (30), लालमन (55) शामिल हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गांव के दिलीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस संग सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया है।