{"_id":"60b7dcd98ebc3e7fd5305332","slug":"black-fungus-in-varanasi-seven-new-patients-found-in-bhu-24-died-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ब्लैक फंगस: बीएचयू में मिले सात नए मरीज, अब तक 24 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ब्लैक फंगस: बीएचयू में मिले सात नए मरीज, अब तक 24 की मौत
Thu, 03 Jun 2021 01:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:02 AM IST
सार
वाराणसी में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। अब भी 110 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बीएचयू में 7 नए मरीज मिले जबकि 24 घंटे में 5 मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए हैं। इधर, बुधवार को नए पोस्ट कोविड वार्ड में भी सात मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए 40-40 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड के भर जाने के बाद अब 80 बेड वाले नए वार्ड में भी मरीज भर्ती किए जाने लगे हैं। एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में 7 नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 138 हो गई है। उन्होंने बताया कि 24 की मौत, 4 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब 110 मरीज इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन