फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black Fungus: Demonstration at MS Office for medicine and injection

ब्लैक फंगस : दवा और इंजेक्शन के लिए एमएस ऑफिस पर प्रदर्शन

Thu, 19 Aug 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Black Fungus: Demonstration at MS Office for medicine and injection
बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजनों ने दवा, इंजेक्शन के लिए एमएस ऑफिस पर बुधवार को प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर तक प्रदर्शन के बाद सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीएम के संसदीय कार्यालय में पीएम को संबोधित मांग पत्र देकर दवा, इंजेक्शन के साथ ही इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, इस दौरान पुलिस के रोकने पर नोकझोंक भी हुई। बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इस समय ब्लैक फंगस के 135 मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे मरीजों के इलाज में इंजेक्शन एंफोटेरिसिन बी लगाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर टैबलेट पोसाकोनाजोल दिया जाता है। मरीजों के परिजनों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से न तो दवा मिल रही है न ही इंजेक्शन। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया कि बुधवार को बीएचयू अस्पताल के एमएस से भी मुलाकात हुई, लेकिन उन्होंने दवा, इंजेक्शन पर खर्च अधिक होने का हवाला दिया। राकेश पांडेय, अमन कुमार, अजय दिनकर, बृजेश बहादुर सिंह, अजय कुमार, संदीप गुप्ता, गौरव शर्मा ने प्रधानमंत्री से दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही इलाज में लापरवाही की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed