ब्लैक फंगस: वाराणसी में अब तक 74 केस, बीएचयू में दो और मरीजों की मौत, तीन का ऑपरेशन
वाराणसी में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक लगाम लगी है लेकिन ब्लैक फंगस के तेजी से मामले ने चिंता बढ़ा दी है। बीएचयू में ब्लैक फंगस के कुल 74 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 2 मरीजों की पहले मौत हुई थी। जबकि 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके अलावा पहले से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। अब बीएचयू में ब्लैक फंगस के ऑपरेशन वाले मरीजों की संख्या 9 हो गई है। जबकि इससे होने वाली मौतों की चार हो गई। बीएचयू में ब्लैक फंगस के कुल 74 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 2 मरीजों की पहले मौत हुई थी। जबकि 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई।
बाकी 70 का पोस्ट कोविड वार्ड, इमरजेंसी, सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफ़ेसर केके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को तीन नए मरीज भी आए। बताया कि जिन 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई है, वे कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ ब्लैक फंगस से पीड़ित थे।
60-60 वर्षीय दोनों मरीजों का इलाज सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चल रहा था। एक की किडनी खराब थी, डायबिटीज भी थी। दूसरे को मिर्गी के दौरे आ रहे थे, अन्य बीमारी भी थी। बताया कि ईएनटी डिपार्टमेंट में जिन तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। तीनों को तत्काल पोस्ट कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात से शनिवार तक 18 नए मामले सामने आए। अब तक 74 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 30 पोस्ट कोविड वार्ड में हैं, जबकि 23 मरीज सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती हैं। इन्हें ब्लैक फंगस के साथ कोरोना भी है। बाकी इमरजेंसी में हैं। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है, यहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।