फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   black fungus cases increases in varanasi amid corona criss death toll 15 and 97 total patients

ब्लैक फंगस: वाराणसी में बढ़ता जा रहा कहर, अब तक 15 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 97

Thu, 27 May 2021 01:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 May 2021 01:44 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की चुनौती के बीच ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है। वाराणसी में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात को देखते हुए  शासन, प्रशासन अलर्ट है। वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में  82 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
black fungus cases increases in varanasi amid corona criss death toll 15 and 97 total patients
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में बीएचयू में चार नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 97 हो गई है, जिसमें 15 की मौत के बाद पोस्ट कोविड वार्ड, सुपरस्पेशियलिटी, इमरजेंसी में 82  का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जिस तरह से ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए शासन, प्रशासन अलर्ट तो है लेकिन कही न कही इंजेक्शन सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है।  बीएचयू में ब्लैक फंगस से अब तक होने वाली 15 मौतों में ऑपरेशन के बाद दो मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


 जिन मरीजों की मौत हुई है, उन्हें ब्लैक फंगस के साथ ही अन्य बीमारियां भी थीं।अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कोई मौत नही हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पहले पोस्ट कोविड मरीजों में ये फंगस मिल रहा था लेकिन अब कोरोना संक्रमित मरीजों में वायरस के साथ ब्लैक  फंगस मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 से अधिक मरीज कोरोना संक्रमित

बीएचयू में इस समय ब्लैक फंगस के भर्ती 82 मरीजों में करीब 20 से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जो सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती है। इसके अलावा कोरोना निगेटिव करीब 50 मरीज पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि जो मरीज भर्ती है। उनमें ब्लैक फंगस के  साथ अन्य भी कई तरह की बीमारियां हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने मांगा 2000 इंजेक्शन, मिला महज 15

बीएचयू में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए लगने वाले इंजेक्शन इंफॉर्मेशन बी इंजेक्शन की किल्लत बुधवार को भी नहीं दूर हो पाई। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता की ओर से 300 इंजेक्शन की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई है लेकिन अब तक मरीजों को इंजेक्शन भी मिल नहीं पाया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई को शासन को भेजे पत्र में 2000 इंजेक्शन की मांग की थी।

बहुत प्रयास के बाद शासन से बुधवार को केवल 15 इंजेक्शन ही मिल सका वो भी बीएचयू नहीं गया है।  बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक टेबलेट मंगाकर दिया जा रहा है।  बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन स्तर पर भी अधिकारियों को भी इंजेक्शन न मिलने की समस्या बताई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed