फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJPs newly appointed state president Bhupendra Chaudhary will come to Varanasi today

Bhupendra Chaudhary News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज आएंगे वाराणसी, जोरदार स्वागत की तैयारी

Thu, 01 Sep 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे।  भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडे़ और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
BJPs newly appointed state president Bhupendra Chaudhary will come to Varanasi today
भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे। पहले काशी आगमन पर कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत करेंगे।  क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एक सितंबर को रात साढ़े आठ बजे बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आएंगे।

विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडे़ और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। चौधरी उस दिन रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन दो सितंबर को सुबह नौ बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने विश्वनाथ धाम जाएंगे। इसके बाद 11.30 बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। यहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed