{"_id":"69a7b58d78bf6c0abd012c2e","slug":"bjp-workers-reach-every-household-14-issues-through-holi-milan-instructions-for-campaigning-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi: होली मिलन के जरिये 14 मुद्दों के साथ घर-घर तक पहुंचेंगे BJP कार्यकर्ता, चलेगा अभियान; बैठक में रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: होली मिलन के जरिये 14 मुद्दों के साथ घर-घर तक पहुंचेंगे BJP कार्यकर्ता, चलेगा अभियान; बैठक में रणनीति
Wed, 04 Mar 2026 10:01 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:01 AM IST
सार
Varanasi News: बैठक में कहा गया कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता और संवाद का अवसर है। ऐसे में कार्यकर्ता घर-घर जाकर न केवल शुभकामनाएं देंगे बल्कि पार्टी की प्राथमिकताओं और सरकार की उपलब्धियों को भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
Politics: होली को राजनीतिक संदेश के साथ जोड़ते हुए भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। पार्टी के 14 प्रमुख विषयों को लेकर कार्यकर्ता होली पर घर-घर पहुंचेंगे। हाल ही में तीन राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच इन मुद्दों पर मंथन हुआ था, जिसके बाद अब इन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
होली मिलन कार्यक्रमों के जरिये भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक एजेंडे को आमजन तक पहुंचाने की तैयारी में है। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को बैठक की थी। इसके बाद पार्टी नेताओं ने रणनीति तैयार कर ली है। स्पष्ट निर्देश दिए कि 14 प्रमुख विषयों को हर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
बीते दिनों काशी में तीन राज्यों के बड़े पदाधिकारियों के बीच हुई रणनीतिक चर्चा में 14 विषयों पर सहमति बनी थी। अब इन्हें संगठित अभियान के रूप में लागू किया जाएगा। बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सीधे मतदाताओं से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये होंगे मुद्दे
भाजपा का इतिहास और विकास, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, समन्वय की भूमिका, कार्यपद्वति, विचार परिवार, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, मोदी सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया और नमो एप, एआई आधारित सरल एप।
भाजपा का इतिहास और विकास, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, समन्वय की भूमिका, कार्यपद्वति, विचार परिवार, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, मोदी सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया और नमो एप, एआई आधारित सरल एप।