{"_id":"5c3ce273bdec22653c2d091f","slug":"bjp-work-planning-for-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा ने बनाई कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा ने बनाई कार्य योजना
Tue, 15 Jan 2019 10:54 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 में भाजपा ने नारा दिया था अबकी बार मोदी सरकार। 2019 में यह नारा बदल गया है अब अबकी बार फिर मोदी सरकार नारा हो गया है। इसी संकल्प के साथ भाजपा आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन कार्यकर्ता नमो ऐप के जरिए पांच रुपये लेकर एक हजार रुपये तक समर्पण राशि देंगे।
काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी से दो मार्च तक पूरे प्रदेश में मेरा परिवार foeभाजपा परिवार कार्यक्रम होगा। इसमें पार्टी समर्थकों के घर पदाधिकारी चाय पीएंगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। घरों पर पार्टी का झंडा स्टिकर लगाएंगे। एक करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना है।
15 जनवरी से 3 मार्च तक सैनिक सम्मान कार्यक्रम होगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और 1947 के पूर्व और बाद के शहीदों के सम्मान में उनके स्मारक या घर जाएंगे। 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच भाजयुमो की ओर ये युवा संसद का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत योजना के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे। 2 मार्च को सभी विधानसभाओं में कमल संदेश बाइक रैली निकलेगी।