{"_id":"620569e93b8dc251f0578bfb","slug":"bjp-wave-will-double-by-coming-from-kairana-to-kashi-anurag-varanasi-news-vns637996532","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना से काशी आते-आते दोगुनी होगी भाजपा की लहर : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना से काशी आते-आते दोगुनी होगी भाजपा की लहर : अनुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कैंटोमेंट स्थित होटल में भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, महाठगबंधन वाली पार्टियों को जनता उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि पूर्व में महाठगबंधन की सरकारों ने जनता का जीना हराम कर दिया था। विपक्ष पर हमलावर होते हुए बोले, समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन और आजम खान जैसे लोगों को टिकट दिया है। जहां खुद नहीं दे पाए, वहां अपने सहयोगी दलों से ऐसे लोगों को टिकट दिलाया। मऊ से मुख्तार अंसारी को देख लें। वह सपा के सहयोगी दल सुभासपा के प्रत्याशी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैराना से काशी आते-आते बीजेपी के पक्ष में दोगुनी लहर होगी और विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 10 मार्च का परिणाम पश्चिमी यूपी ने तय कर दिया है। बीते पांच साल में प्रदेश की योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी। केंद्र के साथ मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित किए। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए सोपान बनाएं। सपा और कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे के साथ हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने देश को आपदा स्थिति से बाहर निकाला। इसी समर्थन की बदौलत ही देश और प्रदेश का विकास हुआ। इससे पहले मीडिया सेंटर का अवलोकन कर केंद्रीय मंत्री ने इसकी सुविधाओं की जानकारी ली। इस वॉर रूम से काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों की 71 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार एवं अन्य चुनावी गतिविधियों का संचालन होगा। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर मौजूद थे।