फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Vistaraks will grade booths from A to D; the focus will be on weak booths

Varanasi News: भाजपा के विस्तारक करेंगे बूथों की एबीसीडी ग्रेडिंग, कमजोर बूथों पर रहेगा फोकस

Thu, 15 Oct 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP Vistaraks will grade booths from A to D; the focus will be on weak booths
नरिया स्थित रामनाथ चौधरी लॉन में भारतीय जनता पार्टी के काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त विस्
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने बूथवार चुनावी रणनीति तैयार करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। पार्टी के विस्तारक अब पिछले चुनाव में मिले वोटों के आधार पर बूथों की ए, बी, सी और डी श्रेणियों में ग्रेडिंग करेंगे। कमजोर बूथों को चिह्नित कर वहां संगठन को सक्रिय किया जाएगा और जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा। बुधवार को नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में काशी और गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने यह मंत्र दिया। प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। इसमें विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों और पालकों को उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मिले वोटों के आधार पर ए, बी, सी और डी श्रेणियों में ग्रेडिंग करनी होगी। जिन बूथों पर पार्टी कमजोर रही है, वहां सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है। चुनाव से पहले हर बिंदु पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर मंडल, शक्तिकेंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं की टीम है। जरूरत संगठन की सक्रियता बढ़ाने और जिम्मेदारियों को आपस में बांटने की है।
विज्ञापन


हर दिन बूथ को एक घंटा देने का मंत्र
जगदीश पटेल ने कहा कि विस्तारक केवल संगठन की योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच संपर्क सूत्र भी हैं। उनकी सक्रियता, अनुशासन और कार्यकुशलता से संगठन की जमीनी मजबूती तय होती है। कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार और जनसंपर्क के जरिये मतदाताओं के बीच जगह बनानी होगी। अपने से नीचे की टीम के साथ सहभागी बनकर काम करना होगा। यदि प्रत्येक दिन केवल एक घंटा अपने बूथ पर ध्यान दिया जाए तो बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों और पालकों को उनके दायित्वों के प्रति सजग, सक्रिय और जवाबदेह बनाना है। संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ बूथ स्तर पर गतिविधियों को लगातार जारी रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल, गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राम प्रकाश दुबे, शैलेंद्र मिश्रा, अनिल गुप्ता, सतीश पांडेय, विजय गुप्ता, यशा मौर्या, स्नेहा श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed