फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

भवानी सिंह होंगे प्रदेश सह संगठन मंत्री, काशी होगा केंद्र

Sat, 28 Nov 2020 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
bjp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी काशी के नए संगठन मंत्री भवानी सिंह होंगे। भाजपा में संगठन मंत्री के दायित्व में बदलाव किया गया है और क्षेत्र संगठन मंत्री की जगह प्रदेश सह संगठन मंत्री पद का दायित्व का सृजन किया गया है। अब तक काशी व गोरक्ष क्षेत्र में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे रत्नाकर को बिहार मुजफ्फरपुर क्षेत्र की सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के बाद वहां संगठन को मजबूत करने के लिए रत्नाकर को भेज गया है। काशी व गोरक्ष क्षेत्र में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बेहद सरल व सुलभ रत्नाकर ने संगठन को काफी मजबूती दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने और पदाधिकारियों के बीच तालमेल बिठाना भी नए सह संगठन मंत्री भवानी सिंह के समक्ष चुनौती होगी। उनका केंद्र वाराणसी होगा। हालांकि सह संगठन मंत्री पद पर बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रत्नाकर से संपर्क साधे कार्यकर्ता और पदाधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल के लिए अहम काशी क्षेत्र में नए संगठन मंत्री भवानी सिंह को लेकर अंदरखाने चर्चाओं का बाजार गर्म है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश प्रभारी से लेकर संगठन मंत्री तक में ब्राह्मणों की अनदेखी से भविष्य में पार्टी में आक्रोश बाहर आ सकता है। काशी क्षेत्र में बदलाव के बाद कार्यकर्ता सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed