फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP State President Swatantra Dev Singh worshiped Krishna temple in Ballia

बलिया: कन्हैया का जीवन देश को एक सूत्र में बांधना है, मंदिर का भूमि पूजन कर बोले स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 23 Oct 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 23 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev Singh worshiped Krishna temple in Ballia
श्रीकृष्णधाम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को स्मृति चिह्न प्रदान करते स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बलिया के कठौड़ा गांव में भगवान श्रीकृष्ण योगपीठ चेरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन मथुरा के सानिध्य में बनने वाले श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्हैया का जीवन जातिवाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद से ऊपर उठकर देश को एक सूत्र में बांधने का था। कन्हैया व प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं के सम्मान तथा किसानों की खुशहाली के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। गांव का विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। कन्हैया की भी यही इच्छा थी। 

विज्ञापन

BJP State President Swatantra Dev Singh worshiped Krishna temple in Ballia
भूमि पूजन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह साथ में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तपोस्थली पर कृपा धाम का बनना काफी सौभाग्य की बात है। यह तपोभूमि है। वृंदावन से चलकर खुद इस निर्माण के लिए कन्हैया के दूत आए हैं। यहां उनकी देखरेख में एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। इसका फल आने वाले समय में यहां के लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सहित एक दर्जन लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

BJP State President Swatantra Dev Singh worshiped Krishna temple in Ballia
विधायक के आवास पर जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

यूपीए सरकार ने देश को बर्बाद किया: स्वतंत्रदेव

बलिया के सिकंदरपुर में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के आवास पर सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन था। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सोनिया की यूपीए सरकार ने 10 सालों में देश को बर्बाद कर दिया। 2004 के चुनाव में यूपी ने 10 सीटें दी थीं, यदि 17 सीटें दे दी होती तो अटल बिहारी वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए होते। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तराजू पर रखें तथा दूसरी तरफ प्रदेश के सभी जातिवादी पार्टियों को देखें कि देश के नौजवानों का भविष्य कौन सुधारेगा। लोग पूछते थे की राम मंदिर कब बनेगा, वह भी तय हो गया। सभी तिथि तय हो गई, कब क्या होना है। पाकिस्तान से युद्ध कब होगा,चाइना से युद्ध कब होगा। हम लोग कन्हैया व राम के पथ पर चलते हैं। जब तक हमारे देश के सभी गरीबों का पक्का मकान ना बन जाए तब तक हम लोग रुकने वाले नहीं हैं। भाजपा मेरी मां है और इस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश का नेता है। वे कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, लेकिन उसके सिर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग और पैर में कंकर होना चाहिए। यदि वह सोचे तो ठंडे दिमाग से बोले तो मीठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed