फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP state president met Padmavibhushan Pandit Channu Lal Mishra in varanasi

वाराणसी: पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बेटी के निधन पर दिलाया न्याय का भरोसा

Sun, 13 Jun 2021 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Jun 2021 12:54 PM IST
सार

पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की बेटा की निधन मैदागिन स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था और जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद सीएम योगी से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने एक जांच समिति गठित की, जो जांच कर रही है।

विज्ञापन
BJP state president met Padmavibhushan Pandit Channu Lal Mishra in varanasi
पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को वाराणसी में पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने पंडित मिश्र की पत्नी और बेटी के निधन पर शोक संवेदना जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित मिश्र को न्याय का भरोसा दिया है। छन्नू लाल मिश्र ने भी जांच समिति पर पूरा भरोसा जताया और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी कहा है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित छन्नू लाल मिश्र के आवास पर पहुंचे। बातचीत के दौरान पंडित मिश्र ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की टीम जांच कर रही है। हम लोगों को जांच टीम पर पूरा विश्वास है। बस हमें अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए।
विज्ञापन


पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्रा की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा के मौत प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित जांच कमेटी टीम के नौ अधिकारी गुरुवार को लखनऊ से वाराणसी पहुंचे थे। नौ सदस्यीय टीम ने पूरे मामले की जानकारी पंडित मिश्र से ली। उसके बाद उनसे शिकायत और मांग पत्र लिया था। लगभग एक घंटे की बातचीत के दौरान पंडित मिश्र ने कहा था कि अस्पताल प्रबंधन से हमें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने कहा कि यदि कुछ कारणों से सीसीटीवी फुटेज नहीं उपलब्ध हो पाए तब। इस पर पंडित मिश्र ने कहा था कि आप लोग जांच करें। यदि अस्पताल दोषी है तो उस पर कार्रवाई करें। इसके बाद टीम ने उनसे और उनके परिवार से अस्पताल में भर्ती होने के दिन से लेकर मृत्यु के समय तक के दिनचर्या के बारे में विधिवत पूछताछ की थी।

टीम ने अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की थी। पंडित मिश्र की बेटी संगीता मिश्रा का मैदागिन स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल को क्लीन चिट दे दी थी।

इसके बाद पंडित मिश्र ने न्याय के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई थी। सीएम के निर्देश पर शासन स्तरीय जांच का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed