फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary worshiped at Kashi Vishwanath temple also visited the corridor

Varanasi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रोहनिया में भाजपा कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की बातचीत

Fri, 02 Sep 2022 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Sep 2022 02:06 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। भूपेंद्र चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। साथ ही कॉरिडोर में भी भ्रमण किया। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary worshiped at Kashi Vishwanath temple also visited the corridor
रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। भूपेंद्र चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। साथ ही कॉरिडोर में भी भ्रमण किया। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद ये उनका पहला दौरा है। भूपेंद्र चौधरी दोपहर करीब डेढ़ बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

विज्ञापन

काशी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडे़ और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा ने प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और पश्चिमी यूपी के बड़े जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। चौधरी की नियुक्ति से ना केवल पार्टी ने जाट वोट बैंक को साधा है बल्कि लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर पश्चिम से पूर्वांचल तक पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को भी साधे रखने की कोशिश की है। चौधरी भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष हैं, पार्टी ने पहली बार किसी जाट नेता को संगठन की कमान सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP state president Bhupendra Chaudhary worshiped at Kashi Vishwanath temple also visited the corridor
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद के हैं भूपेंद्र चौधरी
54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद के महेंद्री सिकंदरपुर गांव में हुआ था। चौधरी की जाट समाज के साथ पश्चिमी यूपी में गुर्जर, ब्राह्मण, त्यागी समाज में मजबूत पकड़ है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जाटों के आरक्षण आंदोलन और कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के समय चौधरी ने पश्चिमी यूपी में जाट समाज के साथ किसानों के बीच सरकार की बात पहुंचाकर संकट मोचक की भूमिका भी निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed