फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP state head mahendra nath pandey big statment on ram mndir

सीएम योगी ने राम मंदिर को लेकर बनाई योजना, दिवाली से पहले देंगे खुशखबरी: महेंद्रनाथ पांडे

Sat, 03 Nov 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 03 Nov 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
BJP state head mahendra nath pandey big statment on ram mndir
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने और रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का शिलान्यास करने पहुंचे सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे ने राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि आपको ध्यान होगा पिछली बार भी दीपावली पर अयोध्या में श्रीराम राज्याभिषेक की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मनाई थी। देश ने इसको बड़ा अच्छा महसूस किया।
विज्ञापन


योगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ एक बहुत बड़े पीठ के पीठाधीश्वर हैं संत हैं। निश्चित तौर से उनके मन में कोई अयोध्या के लिए योजना होगी। अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है बहुत बड़ा देश का तीर्थ है। उसके लिए निश्चित ही उन्होंने कोई योजना बनाई है। दिवाली आने दीजिए खुशखबरी की प्रतीक्षा करिए। यह जानकारी उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निजी चैनलों से बातचीत में दी।
विज्ञापन


सवाल के जवाब में.उन्होंने  कहा भारतीय जनता पार्टी शुरू से राम मंदिर निर्माण की पक्षधर है। भारतीय जनता पार्टी देश की एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने एक समय अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी हिमाचल के पालमपुर में अपने प्रस्ताव में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया है । भारतीय जनता पार्टी इसे राजनीति का मुद्दा नहीं मानती।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा इसे सांस्कृतिक एकता और श्रद्धा का मुद्दा मानती है । आज भी भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जो कार्य योजना बनाई है । वह शासन की कार्ययोजना है । वह देश के श्रद्धालुओं के लिए है मुख्यमंत्री के हाथों योजना सामने आएगी तो उचित होगा । इस खुशखबरी की दीपावली की शुभकामना के साथ प्रतीक्षा करिए।

चंदौली में आठ आरओबी का शिलान्यास किया

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 425 करोड़ से बनने वाले आठ रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किमी दूर जलालपुर-मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग पर कार्यक्रम में उन्होंने रिमोट दबाकर सभी आरओबी का शिलान्यास किया। मटकुट्टा में काम शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखाई। कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।  

 डा. पांडेय ने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी। आरओबी में पचास प्रतिशत धन राज्य सरकार,  25-25 प्रतिशत रेलवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन का है। एक साथ आठ रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास हो रहा है। कॉरिडोर परियोजना से मालगाड़ी ढुलाई में सहूलियत होगी।

कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना वाजपेयी मंत्रिमंडल के रेल मंत्री जार्ज फर्नांडीज की सोच का परिणाम है। डीएफसीसीआईएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर चालू होने पर अधिक से अधिक मालगाड़ियों का परिचालन इस पर होगा। इसके अलावा जिले में चार अन्य स्थानों पर नौ करोड़ की लागत से रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण होना है। जिले में दो अन्य पुलों का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। 

विकास के नए आयाम बनेंगे

सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि धन के अभाव में विकास का पहिया नहीं रुकेगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार गंभीर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम चल रहा है। भाजपा राज में विकास के नए आयाम बनेंगे। डॉ. पांडेय शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज के खेल मैदान में 6.32 करोड़ की छह योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास एवं वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed