फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP said SP, BSP and Congress are fighting elections to save existence

UP Chunav 2022: भाजपा का विपक्ष पर निशाना, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव 

Wed, 09 Feb 2022 10:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 10:57 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कर्नाटक के हिजाब वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्रता है, लेकिन यदि किसी संस्थान में या कहीं और कुछ नियम हैं तो उसे भी मानना चाहिए।
 

विज्ञापन
BJP said SP, BSP and Congress are fighting elections to save existence
bjp symbol - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र पर राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा और क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने वाराणसी में गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। केके शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कर्नाटक के हिजाब वाले बयान पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्रता है, लेकिन यदि किसी संस्थान में या कहीं और कुछ नियम हैं तो उसे भी मानना चाहिए। कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रश्न यह है कि दल की जनता में विश्वसनीयता क्या है।
विज्ञापन


कांग्रेस पहले भी कई घोषणाएं कर चुकी है, लेकिन उसके दल की जनता में विश्वसनीयता का अभाव है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 प्रदेश की जनता के लिए अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमेप (विजन) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी वर्गों के सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 2017 के पहले और बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का फर्क है। पहले प्रदेश में जहां गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, माफिया और भय का वातावरण था। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित करने का कार्य किया। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed