फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP's fortnight program on achievement of eight years of work from 30

भाजपा का आठ साल के कार्य उपलब्धि पर पखवाड़ा कार्यक्रम 30 से

Fri, 20 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP's fortnight program on achievement of eight years of work from 30
केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाएगी। जिसके तहत आठ अभियानों के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। अगले माह 15 जून तक आयोजित पखवाड़े को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 30 मई को केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा आठ अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाएगी। पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी 75 घंटे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के बीच जाकर केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। बैठक में महामंत्री नवीन कपूर, अशोक पटेल, महेश श्रीवास्तव, संतोष पटेल, अशोक तिवारी, विद्यासागर राय, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, महापौर मृदुला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed