फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP prabudh jan sammelan cm yogi adityanath visit varanasi on 5 september he Will also conduct review meeting

प्रबुद्ध जन सम्मेलन: 5 सितंबर को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक भी करेंगे

Fri, 03 Sep 2021 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 11:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। सीएम यहां भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 

विज्ञापन
BJP prabudh jan sammelan cm yogi adityanath visit varanasi on 5 september he Will also conduct review meeting
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। कैंट विधानसभा में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सर्किट हाउस में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री काशी-चुनार  क्रूज सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग के लोग शामिल होंगे। इसमें केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोक कल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला पहली बार कारिडोर के सड़क मार्ग पर मुख्य प्रवेश द्वार गोदौलिया गेट से मंदिर में प्रवेश करेगा। यहां निर्माण कार्य की प्रगति जानने के बाद वे सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जुलाई से अक्तूबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की अपडेट रिपोर्ट के साथ उसका भौतिक सत्यापन भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी से चुनार तक की रोमांचकारी यात्रा नौ घंटे की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुभारंभ के बाद गंगा के रास्ते काशी से चुनार तक के सफर का पर्यटक पांच सितंबर से लुत्फ उठा सकेंगे। रविदास घाट से वन स्टाप में चुनार तक की रोमांचकारी यात्रा नौ घंटे की होगी। सुबह नौ बजे रविदास घाट से यात्रा शुरू होगी और बीच में रोहनिया स्थित शूलटंकेश्वर मंदिर में 15 से 20 मिनट का ठहराव और दर्शन पूजन के बाद क्रूज सीधे चुनार में रुकेगा।

यहां स्थानीय गाइडों के जरिए चुनार के ऐतिहासिक किले के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद शाम पांच बजे तक क्रूज पुन: रविदास घाट पहुंचेगा। अलकनंदा क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि प्रति यात्री किराया तीन हजार रुपये है और समूह में 10 यात्रियों पर दो अतिरिक्त यात्रियों को मुफ्त में सफर कराया जाएगा।

क्रूज में सुबह का नाश्ता, भोजन और शाम को भी नाश्ता परोसा जाएगा। मार्कंडेय महादेव कैथी पर भी अगले हफ्ते से निर्णय लिया जाएगा, हर रविवार को क्रूज चुनार से वापसी के समय मार्कंडेय महादेव कैथी भी जाएगा।

आमंत्रण पत्र से मिलेगा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रवेश

भाजपा 5 से 20 सितंबर तक पूरे प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। सेंट्रल हिंदू स्कूल ब्वॉयज के मैदान में वाराणसी के प्रबुद्धजन संवाद का शुभारंभ होगा। इसमें आमंत्रण पत्रों के जरिए लोगों को प्रवेश मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के कैंट विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। 5 सितंबर को प्रदेश के 17 महानगरों में व 6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed