{"_id":"5b26ace54f1c1bfd6e8b84c9","slug":"bjp-parshad-threatning-accused-get-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षदों को धमकी देने के आरोपी जेल से छूटे, पुलिस महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षदों को धमकी देने के आरोपी जेल से छूटे, पुलिस महकमे में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
30 मई से दो जून के बीच बनारस में भाजपा के पांच पार्षदों को कॉल कर धमकी देने के मामले में गाजीपुर जेल में बंद रवींद्र पटेल को पुलिस ने चिह्नित किया। उसे तन्हा करने के बाद दो युवकों द्वारा अपने फोन से पार्षदों से रवींद्र की बात कराने वालों की तलाश शुरू हुई।
पढ़ेंः भाजपा पार्षदों को धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, यूपी के इस जेल में बंद है इनका मास्टरमाइंड
कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री नौ जून को जब शहर में थे क्राइम ब्रांच ने चोलापुर के चंदापुर निवासी अमित कुमार व आयर निवासी राहुल जायसवाल को दबोच कर मामले का खुलासा किया। आरोपितों को जेल भेज तो दिया गया मगर जिन चार थानों में प्रकरण संबंधी मुकदमे दर्ज थे वहां से कोर्ट में रिमांड नहीं बनवाई गई। नतीजन दोनों आसानी से छूट गए।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों तक जब मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों की गिरफ्तारी को फिर से छापेमारी शुरू की गई मगर उनका कोई पता नहीं चल रहा है। गौरतलब है कि धमकी देने के मामले में पांच पार्षदों ने जैतपुरा, दशाश्वमेध, कोतवाली व भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।