{"_id":"65e312c4837393760f06ae96","slug":"bjp-organized-women-marathon-for-lok-sabha-election-all-india-2024-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Politics: मैराथन से महिलाओं को साधेगी BJP, रणनीति के तहत पूरे देश में चार से छह मार्च को होगा ये आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: मैराथन से महिलाओं को साधेगी BJP, रणनीति के तहत पूरे देश में चार से छह मार्च को होगा ये आयोजन
Sat, 02 Mar 2024 07:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:07 PM IST
सार
Politics: ये जानकारी भाजपा महिला मोर्चा महानगर व जिला की संयुक्त बैठक में वाराणसी लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने बताया कि मैराथन और स्कूटी रैली में आम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसका आयोजन गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। रणनीति के तहत आधी आबादी को साधने पर पूरा जोर है। इसके तहत चार से छह मार्च के बीच देशभर में महिला मैराथन, महिला स्कूटी व बाइक रैली निकाली जाएगी।
ये जानकारी सिगरा स्थित गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई भाजपा महिला मोर्चा महानगर व जिला की संयुक्त बैठक में वाराणसी लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने बताया कि मैराथन और स्कूटी रैली में आम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसका आयोजन गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से होगा।
विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि चार मार्च को सुबह नौ बजे रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली भदैनी से अस्सी घाट तक शक्ति वंदन दौड़ होगी। पांच मार्च को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर स्कूटी व बाइक पर शक्ति वंदन यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में नेहा कक्कड़, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, विनीता सिंह, पूजा दीक्षित, सुरेखा सिंह, किरण मिश्रा आदि रहीं।

सभी वार्डों में होंगे माइक्रो डोनेशन कैंप
भाजपा पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सभी पार्षदों ने माइक्रो डोनेशन और चुनाव से संबंधित बारीकियां सीखीं। मुख्य वक्ता लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी ने माइक्रो डोनेशन पर विस्तृत चर्चा की। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पार्टी के माइक्रो प्लान को विस्तार से समझाया।
मिस्ड कॉल करके दे सकते हैं अपना सुझाव
शुक्रवार को रोहनिया स्थित भाजपा काशी प्रांत कार्यालय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने बताया कि जिले के नागरिक अपने सुझाव जिला कार्यालय रोहनिया में रखी सुझाव पेटिका में डाल सकते हैं। ये सुझाव सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाएंगे। साथ ही 9090902024 पर मिस्ड कॉल देकर भी सुझाव दिया जा सकता है। सुझाव भेजने के लिए तीसरे विकल्प के रूप में वाराणसी के हर गांव, गली मोहल्ले में एक वैन भी जाएगी, जिसमें सुझाव पेटिका रखी रहेगी। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू आदि रहे।