फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP National President JP Nadda will come to Kashi on January 19, this will be the complete program

Varanasi: कल काशी आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 20 को गाजीपुर में रैली, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

Wed, 18 Jan 2023 06:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 18 Jan 2023 06:17 PM IST
सार

नई दिल्ली में हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। जेपी नड्डा 19 जनवरी की शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां भाजपा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। यहां से निकलकर वह शहर आएंगे और बाबा दरबार भी जाएंगे।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda will come to Kashi on January 19, this will be the complete program
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ने के बाद पहली बार 19 जनवरी को काशी आएंगे। यहां काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर वह बाबा का दर्शन पूजन करेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम कर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। 20 जनवरी को उनका गाजीपुर में एक चुनावी कार्यक्रम हैं, जहां जनसभा को संबोधित करना है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली में हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। जेपी नड्डा 19 जनवरी की शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां भाजपा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। यहां से निकलकर वह शहर आएंगे और बाबा विश्वनाथ दरबार भी जाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वे सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी वाराणसी पहुंचेंगे। इधर राष्ट्रीय अध्यक्ष के काशी आगमन की जानकारी मिलने के बाद से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed